फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   'Azadi Ka Amrit Mahotsav' will be celebrated today

आज मनाया जाएगा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’

Sun, 08 Aug 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
'Azadi Ka Amrit Mahotsav' will be celebrated today
आजमगढ़। काकोरी कांड की वर्षगांठ के अवसर पर शासन द्वारा नौ अगस्त को आजादी का अमृत महोत्सव मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके क्रम में जिले के कुंवर सिंह शहीद स्मारक स्थल पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही कुंवर सिंह शहीद स्मारक स्थल पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुलिस विभाग के बैंड पार्टी द्वारा राष्ट्रधुन की प्रस्तुति कर समाप्ती की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम कुंवर सिंह शहीद स्मारक पर सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पण एवं तिरंगे रंग के 75 गुब्बारे उड़ाकर और पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। 10.15 बजे राष्ट्रगान, 10.20 बजे सूचना विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दलों द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित लोकगीत नाटक की प्रस्तुति की जाएगी। 11 बजे शहीद स्मारक स्थल काकोरी, जनपद लखनऊ में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसका लाइव प्रसारण सूचना विभाग के एलईडी वैन के माध्यम से किया जाएगा। कुंवर सिंह शहीद स्मारक स्थल पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुलिस विभाग के बैंड पार्टी द्वारा राष्ट्रधुन की प्रस्तुति कर समाप्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed