फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azad Samaj Party staged a sit-in for the release of the President

प्रधानपति की रिहाई के लिए आजाद समाज पार्टी ने दिया धरना

Tue, 10 Aug 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Azad Samaj Party staged a sit-in for the release of the President
अहरौला निजामपुर में सरिया चोरी में गिरफ्तार प्रधान पति के रिहाई और मुकदमा वापसी को लेकर धरने पर ब - फोटो : AZAMGARH
अहरौला। थाना क्षेत्र के निजामपुर बाजार में निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस की सरिया चोरी के मामले में प्रधानपति ओमप्रकाश सेवानिवृत्त फौजी पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार से आजाद समाज पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एहसान खान के नेतृत्व में धरना दिया गया। थानाध्यक्ष अहरौला श्रीप्रकाश शुक्ला ने समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। शाम को आश्वासन के बाद धरना स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि जब तक धरना स्थल पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक आकर सरिया चोरी के मामले में जेल में बंद यहां के प्रधानपति ओमप्रकाश उर्फ फौजी व उनके साथियों पर से मुकदमा वापस लेने का लिखित आश्वासन नहीं देते तब तक धरना जारी रहेगा। इसके पहले भी एक अगस्त को चालान जाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रधान स्नेहलता के नेतृत्व में निजामपुर गांव के पास सिक्स लेन जाम कर दिया था। बता दें कि 30 जुलाई की रात में निजामपुर में निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के ओवरब्रिज में लगाने के लिए यहां के गोदाम में रखी 12 टन सरिया चोरी हो गई थी। इस संबंध में 31 जुलाई को प्रोजेक्ट मैनेजर शैलेंद्र शर्मा द्वारा अहरौला थाने पर लिखित शिकायत की गई थी। इतनी बड़ी चोरी की सूचना पर पुलिस टीम ने निजामपुर गांव में तलाशी व छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस ने आठ कुंतल सरिया किया। इस मामले में पुलिस ने मौके से ही यहां के प्रधानपति ओमप्रकाश उर्फ फौजी, विपिन गौतम, रामअजोर व बृजलाल को गिरफ्तार करके चालान कर दिया था। तभी से ये चारो मंडल कारागार आजमगढ़ में बंद हैं। आजाद समाज पार्टी के लोगों ने इस मामले में पुलिस को कटघरे में खड़ा किया है और कई आरोपी लगाए हैं। इस चोरी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के अधिकारी और कर्मचारी की संलिप्तता की जांच की मांग की। एहसान खान ने कहा कि सरिया चोरी का मुख्य आरोपी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का प्रोजेक्ट मैंनेजर है उसके इशारे पर सरिया बेंची जाती है। उसके कर्मचारियों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर जांच पुलिस को करनी होगी। जब तक यह दोनों कार्यवाही पुलिस नही करती तब तक अनिश्चित कालीन यह धरना व प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर जिला सचिव विकास कुमार, मुलायम यादव, अफजल अली, सत्येंद्र, निजामपुर की प्रधान स्नेहलता, दुष्यंत निराला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed