{"_id":"684491f24a61d3527a0dc87c","slug":"azad-inter-college-mid-day-meal-scam-ration-for-7-students-shown-more-in-the-register-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-132636-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: आजाद इंटर कॉलेज में मिड डे मिल में घपला रजिस्टर में 7 छात्रों का ज्यादा दिखाया राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: आजाद इंटर कॉलेज में मिड डे मिल में घपला रजिस्टर में 7 छात्रों का ज्यादा दिखाया राशन
विज्ञापन
मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अंजान शहीद में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना में वित्तीय अनियमितता और प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़ के निर्देश पर गठित जांच समिति की रिपोर्ट में अनियतिता को बिंदुवार रेखांकित किया गया है। 15 मई को किए गए भौतिक सत्यापन रिपोर्ट को टीम ने डीआईओएस को साैंप दिया है। डीआईओएस उपेंद्र कुमार ने बताया कि मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अंजान शहीद में एमडीएम में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी।
इसके लिए दो सदस्यीय टीम का गठन किया गया। टीम ने रिपोर्ट दे दी है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जांच रिपोर्ट में टीम ने स्पष्ट रूप से कहा है कि प्रधानाचार्य मोहम्मद शाहेदीन ने दायित्वों का दुरुपयोग किया है। जांच आख्या खंड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़ कुलदीप नारायण और सह जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक को भेज दी है।- नामांकित 124 छात्रों में से केवल 44 छात्र ही उपस्थित पाए गए थे।