{"_id":"6aa99ddb805f530dec0b0a4e","slug":"ayush-interns-adamant-on-demand-for-25000-stipend-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-157185-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 25 हजार स्टाइपेंड की मांग पर अड़े आयुष इंटर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 25 हजार स्टाइपेंड की मांग पर अड़े आयुष इंटर्न
विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते आयुष इंटर्न डाॅक्टर।संवाद
राजकीय श्री दुर्गाजी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, चंडेश्वर में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आयुष इंटर्न डॉक्टरों का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। मांगों के समर्थन में इंटर्न डॉक्टरों ने अस्पताल की ओपीडी सेवाएं बंद रखीं।
प्रदर्शन कर रहे पंकज चौहान, सौरभ सिंह, निर्भय, अरविंद, सोमनाथ गुप्ता, आलोक कुमार, विशाल दुबे और देवेंद्र धर्मेश ने बताया कि वर्ष 2011 में इंटर्न का स्टाइपेंड 7,500 रुपये प्रतिमाह तय किया गया था। करीब 15 वर्ष बीतने के बाद भी इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई।
छात्रों का कहना है कि मौजूदा महंगाई में इतने कम स्टाइपेंड में भोजन, आवास और आने-जाने का खर्च उठाना मुश्किल है। छात्रों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2011 के बाद एमबीबीएस इंटर्न के स्टाइपेंड में कई बार बढ़ोतरी हुई, लेकिन आयुष इंटर्न की अनदेखी की गई।
विज्ञापन
उन्होंने अन्य राज्यों में आयुष इंटर्न के बढ़े हुए स्टाइपेंड का हवाला देते हुए समानता की मांग उठाई। छात्रों ने कहा कि स्टाइपेंड 25 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आंदोलन को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से जारी रखने की बात कही।