{"_id":"6aea32ed04b27932ca0c549d","slug":"awareness-about-misuse-of-antibiotics-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-159953-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: एंटीबायोटिक दवाओं के गलत इस्तेमाल के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: एंटीबायोटिक दवाओं के गलत इस्तेमाल के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
AMR के खिलाफ जन-जागरूकता रैली निकालते। स्रोत-आयोजक
- फोटो : ARchive
एंटीबायोटिक दवाओं के गलत और अनावश्यक इस्तेमाल से बढ़ते एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) के खतरे के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मंगलवार को जिले के छह फार्मेसी कॉलेजों ने संयुक्त रूप से रैली निकाली।
आजमगढ़ यूनाइट्स अगेंस्ट एएमआर-2026 अभियान के तहत आयोजित रैली में करीब 1015 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पीसीआई (फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया) के दिशा-निर्देशों के तहत सुबह नौ बजे डीएवी कॉलेज परिसर से रैली शुरू हुई।
ऑल इंडिया चिल्ड्रेन केयर एंड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसाइटी के डिप्टी चेयरमैन वेदांत त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रैली वापस कॉलेज परिसर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
सफेद लैब कोट पहने विद्यार्थियों ने बैनर और तख्तियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रैली में आरके फार्मेसी कॉलेज, आजमगढ़ फार्मेसी कॉलेज, राहुल सांकृत्यायन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, पीपीएस फार्मेसी कॉलेज, क्रॉसबेली इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी और क्रॉसबेली कॉलेज ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थी शामिल हुए।
उन्होंने बताया कि बिना डॉक्टर की सलाह एंटीबायोटिक लेना, दवा का कोर्स बीच में छोड़ना और वायरल संक्रमण में इसका इस्तेमाल करना एएमआर के प्रमुख कारण हैं। इससे बैक्टीरिया दवाओं के प्रति प्रतिरोधी हो जाते हैं और सामान्य संक्रमण का इलाज भी मुश्किल हो सकता है।
संस्था के प्रबंधक डॉ. कृष्ण मोहन त्रिपाठी ने कहा कि समाज को स्वस्थ बनाने में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। आयोजन में प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर ऋषिकांत त्रिपाठी की भूमिका रही। विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार गुप्ता, डॉ. अभय प्रताप यादव, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. आदेश अनंतराव बनवाने और जितेंद्र जेना सहित शिक्षक मौजूद रहे।