फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Autos and e-rickshaws are not standing at the designated stands, causing traffic jams

Azamgarh News: निर्धारित स्टैंड पर नहीं खड़े हो रहे ऑटो और ई रिक्शा, लग रहा जाम

Sun, 30 Mar 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Autos and e-rickshaws are not standing at the designated stands, causing traffic jams
आजमगढ़। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े होने वाले डग्गामार वाहनों को हटवाया गया था। स्पष्ट कहा था कि किसी भी सूरत में वाहन सड़क किनारे खड़े न हों। मगर, अनदेखी की वजह से यह कवायद शहर में दम तोड़ गई। जहां पर वाहन खड़े करने को स्टैंड बनाए गए। वहां पर सन्नाटा है और जहां प्रतिबंध लगाया था, वहां पर अभी तक वाहनों का कब्जा है। इसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद ने नरौली प्राइवेट बस व आटो स्टैंड, हर्रा की चुंगी ऑटो, स्टेडियम के पास ऑटो स्टैंड, सिधारी हाईडिल पर ऑटो स्टैंड व रेलवे स्टेशन नगर पालिका पुरानी चुंगी भवन के पास व बस स्टैंड के पास दीप कांटीनेंट होटल के पास स्टैंड स्थापित किए हैं। कुछ दिन तो यहां से वाहनों का संचालन हुआ लेकिन इसके बाद सबकुछ पहले की तरह हो गया। फिर से नगर क्षेत्र में जगह-जगह अवैध वाहन स्टैंड संचालित होने लगे हैं। इसके कारण आम जनमानस को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। जबकि इन वाहन स्टैंडों पर नगर पालिका को शौचालय, स्वच्छ पेयजल, प्रकाश, बैठने के लिए टीनशेड आदि का निर्माण न करने के कारण फटकार भी मिल चुकी है। इसके बाद भी अब तक इसे लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। रोडवेज के दोनों गेट के सामने ही ऑटो गलत तरीके से खड़ा किए हुए रहते हैं। इससे जाम लगा रहता है। इस तरफ जिम्मेदार ध्यान नहीं देते हैं।
विज्ञापन

4402 वाहनों का कटा चालान
नगर पालिका परिषद की ओर से चिह्नित स्टैंड के अलावा अन्य किसी स्थान पर खड़े पाए गए वाहन जिससे यातायात व्यवस्था बाधित होती है। उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। वर्ष 2025 में जनवरी से 22 मार्च तक कुल 4402 नो पार्किंग में प्रवर्तन की टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो भी स्टैंड से बाहर सवारी बिठाते हुए मिलते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। फिर भी हमारी तरफ से पूरा प्रयास किया जाता है कि स्टैंड से ही वाहनों का संचालन हो।- विवेक त्रिपाठी, एसपी यातायात आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed