{"_id":"609eb5f38ebc3ed20242d750","slug":"auto-driver-dies-due-to-vehicle-collision-family-jammed-azamgarh-news-vns5895225130","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से आटो चालक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से आटो चालक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम
विज्ञापन
मुबारकपुर। थाना क्षेत्र के पिचरी गांव निवासी बहादुर राम 45 पुत्र अंतु प्रसाद टैंपो चालक को शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे पास के ही दरियाबाद पुलके पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों ने शव को सडक पर रखकर जाम लगा लगा। मौके पर एसआई ने समझा बुझाकर जाम को समाप्त कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शुक्रवार को शाम लगभग पांच बजे बहादुर राम को दरिया बाद पुल के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक आटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही मुबारकपुर थाने के एसआई मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर आधे घंटे बाद जाम को समाप्त कराया। इसके बाद शव को मुबारकपुर थाने लाए। जहां पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की तीन पुत्रियां और एक पुत्र हैं अभी तक किसी भी पुत्र पुत्रियों की शादी नहीं हुई है। लोगों के अनुसार मृतक बहादुर का नगर के मोहल्ला अलीनगर के पास किसी व्यक्ति से कुछ विवाद होने की बात बतामई जा रही है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
- अंबुज राय