{"_id":"57701af24f1c1b857d79a92d","slug":"authorities-stopped-chivalry-trip","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने रोकी शौर्य यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने रोकी शौर्य यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Sun, 26 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
शौर्य यात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) के तत्वावधान में महाराणा प्रताप जयंती पर रविवार को तरवां थाना क्षेत्र के बोंगरिया बाजार से शौर्य यात्रा निकाली गई। शौर्य यात्रा का समापन जिला मुख्यालय स्थित मेहता पार्क में सभा कर होना था लेकिन पुलिस प्रशासन ने रास्ते में सिंहपुर के पास यात्रा को रोक दिया। ऐसे में बोंगरिया में ही सभा हुई जिसमें समाज और राष्ट्रहित में एकजुट होने की अपील क्षत्रिय समाज के लोगों से की गई।
बोंगरिया में सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अवनीश सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप सभी समाज के लिए आदर्श के प्रतीप हैं। उनके पदचिह्नों पर चलकर ही राष्ट्र को दिशा दी जा सकती है। उन्होंने संपूर्ण भारत में क्षत्रिय समाज के योगदान की सराहना की। सैयदराजा के विधायक मनोज सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज राष्ट्र का रक्षक रहा है।
हमारे समाज के लोग कभी विघटन की राजनीति नहीं किया। संस्था के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. शिवराम सिंह गौर ने कहा कि क्षत्रिय समाज के त्याग और बलिदान से सभी लोग भलिभांति परिचित हैं। इस मौके पर वृजेंद्र सिंह, भानुप्रताप सिंह, विक्रांत सिंह, मिथिलेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, आशीष, कौशलेंद्र आदि मौजूद रहे।