फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Attendance and absence must be registered on the daily register

रोज पंजिका पर दर्ज करनी होगी उपस्थिति व अनुपस्थित

Tue, 21 Jul 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Attendance and absence must be registered on the daily register
आजमगढ़। विद्यालय में शिक्षक व प्रधानाचार्य आए दिन बिना बताए गायब हो जाते हैं। वो न तो प्रार्थना पत्र देते हैं और ना ही विद्यालय की पत्र व्यवहार पंजिका पर कारण लिखा जाता है कि वे कहां और किसकी अनुमति से गए हैं। ऐसे लोगों पर नकेल कसने के लिए डीआईओएस ने सख्ती का रुख इख्तियार किया है। उन्होंने प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि स्वयं या कोई कर्मचारी बिना किसी सूचना के कोई अवकाश पर जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दो दिन पहले डीआईओएस डा. वीके शर्मा के औचक निरीक्षण में विद्यालय में शिक्षक व प्रधानाचार्य अनुपस्थित मिले थे। इनका न तो कोई प्रार्थना पत्र रहता है और न तो विद्यालय की पत्र व्यवहार पंजिका पर कारण लिखा जाता है। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वयं व अन्य कोई कर्मचारी अवकाश पर है तो विधिवत नियमानुसार स्वीकृत करें और उसको अवकाश पंजिका पर अंकित करें। अनुपस्थित हैं तो उसके बारे में भी उपस्थित पंजिका में अंकित हो करें। उन्होंने निर्देश दिए कि यह विवरण प्रतिदिन पत्र व्यवहार पंजिका में विद्यालय आरंभ समय के 15 मिनट के अंदर अंकित हो जाना चाहिए। यदि इसमें लापरवाही बरती गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed