फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Attack on Pradhan's son and granddaughter, case filed against four including former Pradhan

Azamgarh News: प्रधान के बेटे और पोती पर हमला, पूर्व प्रधान सहित चार पर केस दर्ज

Tue, 06 May 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Attack on Pradhan's son and granddaughter, case filed against four including former Pradhan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर असलपुर में प्रधान के चुनाव की पुरानी रंजिश को एक अनुसूचित वर्ग के प्रधान के बेटे और पोती जानलेवा हमले का मामला सामने आया है।
पीड़ित प्रमोद कुमार ने पूर्व प्रधान मनोज पांडेय सहित चार लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पीड़ित प्रमोद कुमार राम की मां इंद्रावती देवी वर्तमान ग्राम प्रधान हैं। पीड़ित प्रमोद ने आरोप लगाया कि तीन मई की शाम चार बजे वह प्रधानी के कार्यों के सिलसिले में गांव की ब्राह्मण बस्ती में गए थे। तभी पूर्व प्रधान मनोज पांडेय ने उन्हें अपमानजनक और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मनोज पांडेय, चंद्रदत्त पांडेय, चेत नरायण पांडेय, सुंदरम पांडेय और अनिल पांडेय ने मिलकर प्रमोद और उनकी पुत्री प्रिया पर हमला कर दिया। शिकायत में कहा गया है कि चंद्रदत्त पांडेय ने टांगी से प्रमोद के सिर पर वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। अन्य आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर प्रमोद और उनकी पुत्री को घायल कर दिया।

इस बारे में एसपी सिटी शैलेंद्र ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी के आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed