{"_id":"5d4f0f4d8ebc3e6cc226a8b7","slug":"attack-on-pradhan-s-house-son-shot-azamgarh-news-vns477762466","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के घर पर हमला, पुत्र को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहानागंज थाना क्षेत्र के उमरपुर कोयलारी में गोली लगने से घायल विजय राजभर जिला अस्पताल में भर्ती?
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
जहानागंज। थाना क्षेत्र के अतरारी उम्मरपुर गांव के प्रधान के घर पर शनिवार की शाम साढ़े सात बजे भूमिहार बस्ती के लोगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान प्रधान के घर में तोड़फोड़ के साथ ही जम कर मारपीट भी हुई। हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग में गोली लगने से प्रधान पुत्र घायल हो गया। वहीं चार अन्य लोगों के भी घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन
अतरारी व उम्मरपुर दो अलग-अलग पुरवा है। इस गांव की प्रधान पंचम राजभर की पत्नी है। प्रधान के खिलाफ उम्मरपुर भूमिहार बस्ती के लोगों ने मंडलायुक्त व जिलाधिकारी से कई शिकायते की हुई है। राजभर बस्ती के रहने वाले 40 वर्षीय वीरजन, 65 वर्षीय भीमा, 35 वर्षीय रामदेव व 24 वर्षीय धर्मेंद्र शनिवार की शाम सात बजे बाजार से वापस लौट रहे थे। रास्ते में भूमिहार बस्ती के लोगों ने उन्हें रोक लिया और मारना-पीटना शुरू कर दिया। इस बात की जानकारी होते ही प्रधानपुत्र विजय कुमार उर्फ क्रांति मौके पर पहुंच गया। प्रधानपुत्र के मौके पर पहुंचते ही भूमिहार बस्ती के लोगों ने फायर झोंक दिया। जिससे गोली लगने से वह घायल हो गया। वहीं अन्य लाठी-डंडा व ईंट पत्थर से घायल हुए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। प्रधान पति पंचम राजभर का आरोप है कि हमलावरों ने उसके घर पर भी हमला बोला और महिलाओं के साथ अभद्रता करने के साथ ही तोड़फोड़ भी किया। वहीं घटना के बाबत एसपी सिटी पंकज पांडेय ने बताया कि राजभर व भूमिहार बस्ती के लोगों में मारपीट हुई है। लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर चले है। जिसमें प्रधानपुत्र समेत पांच लोग घायल हुए है। प्रधान पुत्र को गोली लगने की भी चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।