यूपी में पुलिस पर हमला: बीच सड़क पर वर्दी खींची, कॉलर पकड़ा, बाइक गिराई; तीन नामजद सहित पांच के खिलाफ FIR
यूपी के आजमगढ़ में पुलिस के साथ मारपीट की वीडियाे वायरल होते ही पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि एक युवक को बचाने के लिए पुलिस टीम पहुंची थी, तभी मनबढ़ उन्हें भी खींचकर मारने-पीटने लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Azamgarh News: आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस पीआरवी टीम पर हमला करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पेट्रोल भरवाने के बाद फल खरीद रहे पुलिसकर्मियों पर पांच युवकों ने हमला कर दिया।
इस दौरान गाली-गलौज, मारपीट, वर्दी खींचने और सरकारी बाइक को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की गई। मामले में तीन नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसमें आरोपियों की दबंगई साफ नजर आ रही है।
कंधरापुर थाने पर तैनात पीआरवी कर्मी सच्चिदानंद ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि वह अपने साथी चालक राजेश राय के साथ हर्रा की चुंगी पर पेट्रोल भरवाने गए थे।
पेट्रोल लेने के बाद पास के चौक पर फल खरीदते समय तीन बाइक सवार युवकों ने एक राहगीर से मारपीट शुरू कर दी। जब पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया, तो दो और लोग आ गए और पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने गाली-गलौज, वर्दी की कॉलर पकड़कर खींचने, शर्ट के बटन तोड़ने और सरकारी बाइक को तोड़ने की कोशिश की। मौके पर लोगों के जुटने से आरोपी भाग निकले।
पुलिस ने की कार्रवाई
उक्त मामले में पुलिकर्मी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी अंकित सोनकर, मोनू सोनकर, सोनू सोनकर व दो अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।