फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Attack on father and sons with sharp weapons, stone pelted on police to defend

धारदार हथियार से पिता-पुत्रों पर हमला, बचाव करने गई पुलिस पर भी किया पथराव

Sat, 09 May 2020 08:49 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 09 May 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
Attack on father and sons with sharp weapons, stone pelted on police to defend
Protesters pelted stones - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव में शुक्रवार की रात दो परिवारों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे के साथ धारदार हथियार भी चले। इसमें एक पक्ष से पिता और दो पुत्र घायल हो गए। पिता जिला अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रात को पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। दबिश के दौरान मनबढ़ों ने पुलिस पर हमलाकर पथराव किया। पुलिस दोनों मामलों की अलग अलग रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फरिहा गांव निवासी शब्बीर कुरैशी और सगीर कुरैशी के बीच पुरानी रंजिश है। अक्सर ही दोनों पक्षों में झगड़ा होता रहता है। शुक्रवार की देर शाम एक बार फिर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। दोनों में जमकर लाठी-डंडे के साथ धारदार हथियार भी चलाए गए। धारदार हथियार से सगीर कुरैशी (50) का पेट फट गया और शरीर के कई जगह गंभीर चोट लगी है। गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


उसका इलाज चल रहा है। मारपीट की सूचना पर फरिहां चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही सभी उपद्रवी भाग गए। घटना में शामिल गांव के ही एक व्यक्ति अकबर का नाम आने पर पुलिस अकबर के घर पहुंची। इसी बीच सिपाही अनिल सिंह ने जैसे ही दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, उपद्रवियों द्वारा पुलिस के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट करते हुए ईंट-पत्थर भी चलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की संख्या कम होने के कारण पुलिस पीछे हट गई। बाद में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और आरोपी अकबर को हिरासत में लेकर थाने चली गई। पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन बच्चों को भी हिरासत में लिया है। अन्य आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। पुलिस लगातार दबिश दे रही। मारपीट में सगीर के अलावा उनके दो बेटे जाने आलम तथा अहमद को भी चोटें आई हैं। 


सीओ सदर मोहम्मद अकमल खां ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस जैसे ही पहुंची। उपद्रवी पुलिस के ऊपर आक्रामक होकर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इस मामले में कई लोग हिरासत में लिए गए हैं। सीओ ने बताया कि आपसी मारपीट में 13 लोग नामजद हैं, पुलिस पर हमला करने में 18 लोग नामजद किए गए हैं। आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed