{"_id":"60640127282cc972ba3d2e18","slug":"attack-on-couple-while-sleeping-husband-dies-by-sharp-weapon-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सोते समय दंपती पर धारदार हथियार से हमला, पति की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सोते समय दंपती पर धारदार हथियार से हमला, पति की मौत, पत्नी घायल
Wed, 31 Mar 2021 10:27 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:27 AM IST
विज्ञापन
प्रतिकात्मक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में छत पर सो रहे दंपती पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में पति की जहां मौके पर मौत हो गई, तो वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल है। घायल पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के एनुसार, मुबारकपुर थाना क्षेत्र के भगतपुरवा अमिलो गांव निवासी दिनेश राम(32) मंगलवार की रात अपनी पत्नी बीना(28) के साथ छत पर सो रहा था। देर रात लगभग एक बजे अज्ञात बदमाश छत पर चढ़ आए और धारदार हथियार से गला रेत कर दिनेश की हत्या कर दी।
विज्ञापन
इसके साथ ही पत्नी बीना पर भी चाकू से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीना की चीख पर परिवार के लोग जब तक छत पर पहुंचते तब तक हमलावर मौके से भाग निकले। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पत्नी को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया।
विज्ञापन
Trending Videos
वहीं मृतक दिनेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार की तरफ से पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। महकमा जांच पड़ताल में जुटा हुआ है।