फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Attack after Panchayat, four people injured

Azamgarh News: पंचायत के बाद हमला, चार लोग घायल

Wed, 25 Jun 2025 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Attack after Panchayat, four people injured
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव में मंगलवार को पंचायत के बाद कहासुनी और मारपीट हो गई। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने रौनापार थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

हैदराबाद गांव निवासी आकाश की शादी दो वर्ष पूर्व शालिनी निवासी मुड़ियारी, थाना राजेसुल्तानपुर, जनपद अंबेडकर नगर से हुई थी। कुछ समय तक दांपत्य जीवन सामान्य रहा, लेकिन हाल के दिनों में पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया। पारिवारिक तनाव बढ़ने के चलते दोनों पक्षों के बीच पंचायत कराई गई।
विज्ञापन

पंचायत में यह तय हुआ कि लड़की पक्ष को जो भी सामान देना है, वे स्वयं आकर ले जाएं। इसी के तहत मंगलवार को शालिनी अपने पिता अनिल, मां सुनीता और चाची संजू के साथ ससुराल पहुंची थी। लेकिन जैसे ही वे हैदराबाद गांव में आकाश के घर पहुंचे, वहां कुछ ग्रामीण इकट्ठा हो गए और बात बिगड़ गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद लड़की पक्ष पर हमला कर दिया गया, जिसमें चारों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित अनिल ने रौनापार थाने में रात करीब 9:30 बजे तहरीर दी और आरोप लगाया कि उन्हें बुलाकर पहले बात की गई और फिर मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed