फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Attachment to one lakh prized criminal in Azamgarh

एक लाख के इनामी अपराधी के घर हुई कुर्की

Sun, 04 Oct 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Attachment to one lakh prized criminal in Azamgarh
मेंहनगर (आजमगढ़)। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी शातिर अपराधी व एक लाख के इनामी के घर पर रविवार को कुर्की की गई। कोर्ट के निर्देश पर मेंहनगर व बरदह थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान ग्रामीण जुट गए थे।
विज्ञापन

मेंहनगर के देवकली गांव निवासी कल्लू उर्फ कालिका पुत्र पारस शातिर अपराधी हैं। उस पर आजमगढ़ व जौनपुर जिले के विभिन्न थानों में डेढ़ दर्जन से अधिक संगीन धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं। कोर्ट ने कल्लू के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई का आदेश परित किया था। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में मेंहनगर व बरदह थाने की संयुक्त टीम ने रविवार को कल्लू के घर पर कुर्की की। कल्लू पर एक लाख का ईनाम घोषित है और उसकी तलाश में पुलिस कई वर्षों से जुटी है। एक माह पूर्व कल्लू के घर पर दफा 82 के तहत कुर्की की नोटिस चस्पा की गई और मुनादी भी कराई गई थी। इसके बाद भी कल्लू कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। कल्लू पर हत्या व लूट के कई मामले दर्ज हैं। आजमगढ़ व जौनपुर पुलिस द्वारा इस पर 50-50 हजार का ईनाम घोषित है। कुर्की की कार्रवाई में एसएचओ मेंहनगर प्रशांत श्रीवास्तव, एसएचओ बरदह शमशाद मय फोर्स शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed