{"_id":"6a9333a9deed54b93e04999a","slug":"athletes-displayed-their-prowess-on-national-sports-day-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-156209-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर दिखाया खिलाड़ियों ने दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर दिखाया खिलाड़ियों ने दमखम
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ लगाती खिलाड़ी। संवाद
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को जिले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
राजकीय महिला महाविद्यालय समदी में छात्राओं ने जहां दौड़, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो, गोला फेंक, कैरम, शतरंज, बैडमिंटन और क्विज प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया, वहीं अमौड़ा मोहीउद्दीनपुर में दौड़ और कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई।
अहरौला में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. महेंद्र प्रकाश ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. जमालुद्दीन अहमद ने कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश कुमार यादव ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ समाजीकरण का भी माध्यम हैं। उधर, बाबू केदारनाथ स्मारक जन सेवा संस्थान द्वारा मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
इसके बाद दौड़ और कुश्ती प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि मोहित यादव और विशिष्ट अतिथि कबड्डी प्रशिक्षक उमेश यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। दौड़ के बालक वर्ग में हिमांशु सोनकर प्रथम, अभिनव यादव द्वितीय और अभिकेश यादव तृतीय रहे।
बालिका वर्ग में अंशिका सोनकर प्रथम, पायल प्रजापति द्वितीय और अनुष्का यादव तृतीय रहीं। सब-जूनियर बालक वर्ग में नितिन चौहान, शौर्य यादव और अंकुर यादव क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। जूनियर बालक वर्ग में हिमांशु, सोनू सोनकर और आदर्श ने स्थान हासिल किया।
जूनियर बालिका वर्ग में गौरी प्रजापति प्रथम, दृष्टि द्वितीय और आकांक्षा तृतीय रहीं। कुश्ती में अंकुर यादव, सौरभ चौहान, कान्हा यादव, अनुराग यादव और अंशिका सोनकर ने बाजी मारी। इस दौरान ग्राम प्रधान हंसराज यादव, अरविंद यादव, उमेश यादव, डॉ. आदित्य सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।