{"_id":"0fd8f032bf32465c6fcf783dccd61da4","slug":"at-the-police-station-performing-an-altercation-with-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने पर प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने पर प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 23 Jan 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
बढ़या निवासी प्रिया सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस के रवैये से नाराज लोगों ने अतरौलिया थाने के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों और पुलिस के बीच कहासुनी भी हुई। इससे गुस्साई महिलाओं ने थानाध्यक्ष पर चूड़ियां फेंकी। बाद में उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई।
अतरौलिया थाने के बढ़या गांव निवासी प्रिया सिंह हत्याकांड मामले को लेकर शुक्रवार को हिंदू युवा वाहिनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अतरौलिया कस्बे से जुलूस निकाला। जुलूस के अतरौलिया थाने पहुंचने पर लोगों ने पुलिस के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। थाना रोड जाम कर धरने पर बैठ गए।
इस दौरान पुलिस के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। पुलिस ने लोगों को जब वहां से हटाना चाहा तो धरने में शामिल महिलाओं ने थानाध्यक्ष अतरौलिया पर चूड़ियां फेंकी। उधर, धरना स्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी बूढनपुर रामगोपाल सिंह ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
प्रिया के पिता संतोष सिंह ने कहा कि अपहरण का मुकदमा दर्ज कराए जाने तथा डीआईजी के निर्देश के बावजूद पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। इससे अपहरणकर्ताओं को पर्याप्त समय मिला और पुत्री हत्या कर दी गई। पुलिस अपनी गलती पर पर्दा डालने तथा परिजनों की आवाज को दबाने के लिए डीएनए टेस्ट कराया। ताकि दबाव में आकर परिजन आवाज न उठा सके।
पूर्व विधायक सुरेंद्र मिश्रा ने कहा कि इस दर्दनाक घटना को देखते हुए माध्यमिक शिक्षामंत्री बलराम यादव को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। हिंदू युवा वाहिनी जिला संयोजक हरिबंश मिश्रा ने कहा कि पीड़ित परिवार के घर सत्ता पक्ष कोई व्यक्ति नहीं गया।
भाजपा नेता जयनाथ सिंह ने कहा कि पूरे मामले में पुलिस द्वारा लीपापोती की जा रही है। यदि पुलिस चाहती तो एक सप्ताह के अंदर घटना का खुलासा हो जाता। इस अवसर पर नीरज तिवारी, मनीष तिवारी, संतोष दूबे, प्रवीन, रामू सिंह, रिंकू आदि मौजूद थे।