फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Assistant Electoral Officer sought clarification

सहायक निर्वाचन अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण

Sun, 27 Sep 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 27 Sep 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
Assistant Electoral Officer sought clarification
आजमगढ़। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने शनिवार को विकास भवन स्थित अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता और जिला पंचायत राज कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यों में लापरवाही पाने पर उन्होंने सहायक निर्वाचन अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चुनाव कार्यालय (पंच स्थानीय एवं नगरीय निकाय) के निरीक्षण से ज्ञात हुआ कि चुनाव संबंधी जो निर्देश प्राप्त होते हैं उन्हें और शासनादेशों को सहायक निर्वाचन अधिकारी राकेश सिंह उनके समक्ष प्रस्तुत नहीं करते हैं और न ही उनके संज्ञान में देते हैं। साफ है कि सहायक निर्वाचन अधिकारी चुनाव के कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं और उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना कर रहे है। इसके लिए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव का कार्य तेजी से चल रहा है। मतदान सूची फाइनल स्टेज में है। उन्होंने उम्मीदवारों से आदर्श आचार संहिता का पालन करने को कहा। चेताया कि मतदान प्रक्रिया में जो भी व्यक्ति गलत कार्य करता मिलेगा, उसके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने के लिए सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित कर दिया गया है। समाज में जो असामाजिक तत्व हैं उन पर कार्रवाई की गई है और आगे भी कार्रवाई की जाएगी। बोले चुनाव को हर हाल में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराना है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र वर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. काली प्रसाद, जिला विकास अधिकारी रंजीत सिंह  उपथित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed