फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Aslha traffickers arrested eight pistol recovered

असलहा तस्कर गिरफ्तार आठ पिस्टल बरामद

Wed, 03 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो्,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो्,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Wed, 03 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
 Aslha traffickers arrested eight pistol recovered
बरदह थाना क्षेत्र में असलहों के तस्करी के आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी अजय कुमार साहनी।
बरदह थाने की पुलिस सोमवार की रात बौवापार और जिवली मोड़ पर घेराबंदी कर तीन असलहा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग गया। पकड़े गए तीनों आरोपियों के पास से आठ पिस्टल, दो तमंचा बरामद हुआ।
विज्ञापन


पूछताछ में दोनों ने बताया कि बिहार से सस्ते दाम पर खरीदकर लाते हैं और यहां ज्यादा पैसा लेकर बेचते हैं। अब तक इन सभी ने करीब पांच सौ से अधिक लोगों को हथियार बेचा है। जेल में निरुद्ध इनका साथी भी ग्राहक तय करता है। दो माह के भीतर वह चार पिस्टल बिकवा चुका है। इनके जरिए पुलिस को पता चला है कि कई सफेदपोश भी रैकेट से जुड़े हैं। जिसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में अंकुश राय पुत्र रामजी गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हरईरामपुर, राहिल पुत्र सरफुद्दीन सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदाव और मो. दानिश पुत्र सुहेल सरायमीर कस्बे का रहने वाला है। एसपी ने बताया कि एसओ बरदह अनिल प्रकाश सिंह को मुखबिर के जरिए सूचना मिली तो वे टीम के साथ बौवापार पेट्रोल पंप पर पहुंचे। रात करीब बारह बजे पंप पर कुछ लोग खड़े होकर बात कर रहे थे। पुलिस को देख यह भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घेराबंदी कर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बाइक से भाग रहे दो लोगों को पीछा कर जिवली मोड़ पर घेराबंदी कर तीसरे बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि चौथा बाइक से खेत में कूदकर भाग गया। तीनों बदमाशों के पास से आठ पिस्टल, दो तमंचा और एक बाइक बरामद हुई। जो अंकुश राय की है। पुलिस इन तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो इन्होंने बताया कि असलहे की तस्करी करते हैं। बिहार प्रदेश से बीस हजार रुपये में पिस्टल खरीदकर जरुरतमंदों को मनचाहा दामों में बेचते हैं। एसपी ने बताया कि इनके पेशे में कुछ सफेदपोश लोग भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed