फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Asked for blessings of long life of husband from Shiva-Parvati

Azamgarh News: शिव-पार्वती से पति की लंबी उम्र का आशीष मांगा

Sat, 07 Sep 2024 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Asked for blessings of long life of husband from Shiva-Parvati
आजमगढ़। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को हरतालिका तीज आस्था के साथ मनाई गई। पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। शाम को सोलह शृंगार कर सुहागिनों ने घरों और मंदिरों में शंकर-पार्वती की विधि विधान के साथ धिवत पूजा की। पंडितों से कथा सुनी और दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

हरतालिका तीज पर्व पर सुहागिन महिलाओं ने सुबह घर की साफ-सफाई की। पूजा दिन निर्जला व्रत रखने के साथ मिष्ठान, फल-फूल, पूजन और शृंगार के सामान की खरीदारी की। हाथों में मेहंदी रचाई। शाम को पुन: स्नान करने के बाद शृंगार किया और फिर बांस की डलिया में फल-फूल, पूजन सामग्री रखकर महिलाएं मंदिर पहुंचीं। यहां सुहागिनों ने विधि-विधान से पूजन कर माता पार्वती को शृंगार के सामान चढ़ाया और भगवान शिव को फल-फूल, मिष्ठान का भोग लगाकर पति की लंबी उम्र की कामना की। शहर के भंवरनाथ, गौरी शंकर घाट, बड़ादेव मंदिर, एलवल स्थित शिवमंदिर, अनंतपुरा स्थित गायत्री मंदिर, कोलटघाट स्थित मंदिर में पूजा करने और तीज की कथा सुनने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसी तरह ग्रामीण इलाकों में भी महिलाओं ने निर्जला व्रत रख शिव-पार्वती की पूजा की और पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed