फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ashok from BJP and Ran Bahadur from Congress bought nomination papers

भाजपा से अशोक तो कांगेस से रन बहादुर ने खरीदा नामांकन पत्र

Wed, 01 Jun 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ashok from BJP and Ran Bahadur from Congress bought nomination papers
आजमगढ़। आजमगढ़ सदर लोकसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गया है। नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को भी किसी प्रत्याशी द्वारा अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। तीन उम्मीदवारों ने एक- एक सेट में नामांकन पत्र खरीदा। इस दौरान कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े इजमान थे। सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के इस्तीफा देने के बाद सदर लोक सभा सीट खाली थी। चुनाव आयोग ने इस सीट पर उप चुनाव की तिथि की घोषणा कर दिया है। 23 जून को मतदान व 26 जून को मतगणना होगी। चुनाव में भाग्य आजमाने वाले उम्मीदवा 30 मई से नामांकन पत्र खरीदना शुरू कर दिए। पहले दिन सात प्रत्याशियों ने 11 सेट नामांकन पत्र खरीदा तो दूसरे दिन भाजपा, कांगेस व बमुपा की तरफ से एक- एक सेट में नामांकन पत्र खरीदा गया। नामांकन खरीदने व दाखिल करने का दो दिन का समय बीत गया लेकिन किसी प्रत्याशी द्वारा अपना पर्चा दाखिल नहीं किया गया। नामांकन की अंतिम तिथि 6 जून है। इस दौरान कलेक्ट्रेट के चारों तरफ की गई बैरिकेडिंग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। नामांकन पत्र लेने के लिए केवल उम्मीदवार व उनके प्रतिनिधि को ही अंदर जाने दिय जा रहा था। जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि नामांकन के दूसरे दिन बहुजन मुक्ति पार्टी से अंबरीश कुमार विजमता, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से रन बहादुर सिंह और भाजपा से अशोक कुमार सिंह ने एक- एक सेट में नामांकन पत्र खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed