फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Asha Bahus demonstrated for the demand of honorarium

मानदेय की मांग को लेकर आशा बहुओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 20 Aug 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Asha Bahus demonstrated for the demand of honorarium
अहरौला के सीएचसी केंद्र पर मानदेय न मिलने पर विरोध प्रदर्शन करती आशायें। - फोटो : AZAMGARH
अहरौला। आशा बहुओं ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 16 माह से बकाया मानदेय को लेकर प्रदर्शन किया। आशा बहुओें ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बकाया मानदेय नहीं मिला तो कामकाज ठप कर वृहद आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

आशा संघ की अध्यक्ष बृजबाला सिंह ने बताया कि 16 महीने से मानदेय नहीं मिला है, जिससे आशा बहुओं के सामने आर्थिक समस्या खड़ी हो गई है। इस संबंध में स्थानीय स्तर सहित जिला मुख्यालय पर सीएमओ कार्यालय में पत्र व्यवहार किया जा रहा है और मानदेय भुगतान की मांग की जा रही है। लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जबकि इस संबंध में वर्ष 2020 दिसंबर में मंडलायुक्त से भी शिकायत की गई। उन्होंने भुगतान का निर्देश भी दिया। लेकिन भुगतान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को एमआईसी ने मानदेय भुगतान का आश्वासन दिया था। लेकिन कोई भुगतान नहीं हुआ, जिसके विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान अनामिका सिंह, इंदू गिरी, रेनू, अनीता, रीता देवी, प्रियंका, अंजुला सिंह, चंदा सिंह, गीता सिंह, मीरा देवी, शशि कला, सावित्री देवी आदि आशा मौजूद रही। वहीं इस संबंध में अहरौला सीएचसी प्रभारी डा. योगेश कुमार गौतम का कहना है कि आशाओं का मानदेय भुगतान प्रक्रिया में बिल वाउचर मुख्यालय भेज दिया गया है। बजट मिलते ही उनके खातों में मानदेय भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed