फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Asha are searching Covid-19 patients door to door in Azamgarh

आजमगढ़ में आशा घर-घर जाकर तलाश रहीं कोविड-19 के मरीज

Tue, 07 Jul 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Asha are searching Covid-19 patients door to door in Azamgarh
आजमगढ़। कोविड-19 विशेष सर्विलांस अभियान के तहत आशा घर-घर जाकर कोविड-19 के मरीजों की तलाश कर रहीं हैं। साथ ही डायबिटीज, हृदय रोग, कैंसर आदि की लंबी बीमारी से परेशान मरीजों के बारे में भी जानकारी ले रही हैं। यह जानकारियां टैली शीट पर भरकर उसे पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर के ब्लाक सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक (बीसीपीएम) अवधेश गुप्ता ने बताया कि कोविड-19 मरीजों के सर्वे का काम पांच जुलाई से जारी है जो 15 जुलाई तक चलेगा। रोजाना आशा को 50 से 60 घरों का भ्रमण करना है। पांच जुलाई को हुए सर्वे में पहले दिन 2496 घरों पर संपर्क किया गया। 18,751 जनसंख्या कवर हुई। इसमें से 13 लोगों में लक्षण मिले। अगले दिन 3144 घरों में संपर्क किया गया और 22,849 की जनसंख्या कवर हुई। 21 लोग लक्षणयुक्त पाए गए। अतरौलिया ब्लाक की आशा संगिनी कंचन पांडे ने रविवार को छह आशा रेखा, प्रभारानी, लीलावती, संगीता, सावित्री पांडे और पुष्पलता को लोहरा उपकेंद्र पर तथा सात आशा मुनका, सितारा, शीला, रेखा, रेहाना, माधुरी, कमलावती को भगतपुरा उपकेंद्र पर प्रशिक्षण दिया। रानी की सराय के प्रभारी चिकित्साधीक्षक (एमओआईसी) डॉ. एसपी गौतम का कहना है कि आशा और स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर रोगियों की पहचान और गंभीर रोगियों की सैंपलिंग करा रहे हैं। जिनमें खांसी, बुखार, सर्दी और सांस लेने में दिक्कत लक्षणों में से कोई दो लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो उन्हें फैसिलिटी क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed