फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Arun and General Secretary Anil Rai became the president of civil bar

दीवानी बार के अध्यक्ष बने अरूण और महामंत्री अनिल राय

Sat, 21 Dec 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Arun and General Secretary Anil Rai became the president of civil bar
दिवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी विक्ट्री साइन बनाते हुए। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान संपन्न होने के बाद शनिवार को मतगणना का कार्य सकुशल संपन्न हो गया। मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर अरूण कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री पद पर अनिल कुमार राय को निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए हुई मतगणना में अरूण कुमार श्रीवास्तव को 642 और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी दयाराम यादव को 438 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार अरूण कुमार श्रीवास्तव को निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं महामंत्री पद पर अनिल कुमार राय को 526 और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी देवनारायण शुक्ला को 479 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार अनिल कुमार राय को निर्वाचित घोषित किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर इंद्र बहादुर सिंह को 1019 मत और जगदीश यादव को 505 मत प्राप्त हुए। इंद्रबहादुर सिंह को विजयी घोषित किया गया। वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए तीन प्रस्ताशी मैदान में थे। जिसमें बृजेश कुमार श्रीवास्तव को 875, हेमंत पांडेय को 873 और मारूत पांडेय को 578 मत प्राप्त हुए। बृजेश कुमार श्रीवास्तव और हेमंत पांडेय को विजयी घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर शिवशंभू पाठक को 526 मत और अमित यादव को 454 मत प्राप्त हुए। शिवशंभू पाठक विजयी घोषित हुए। वहीं आडिटर पद पर राजेश कुमार सिंह को 876 और अशोक पाल को 581 मत मिले। राजेश कुमार सिंह को विजयी घोषित किया गया। सदस्य कार्यकारिणी में ईश्वर शरण श्रीवास्तव, पीएन पांडेय, बद्री नारायण दुबे, सूर्यभान सिंह, सुरेंद्र जायसवाल और असफाक अहमद को चुना गया। चुनाव अधिकारी बृजेश सिंह ने मतगणना की समाप्ति के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed