फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Artists of Azamgarh waved glory in Giridih, bagged awards

जनपद के कलाकारों ने गिरिडीह में परचम लहराया

Wed, 05 Feb 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Artists of Azamgarh waved glory in Giridih, bagged awards
झारखण्ड के गिरिडीह में आयोजित कार्यक्रम से सम्मानित हो कर लौटे स्थनीय कलाकार। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कला संगम गिरिडीह की ओर से आयोजित अखिल भारतीय बहुभाषीय नाटक व नृत्य प्रतियोगिता में हुनर संस्थान के कलाकारों ने कई पुरस्कार जीते हैं। वापस आने पर इनका जोरदार स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में दिल्ली, पश्चिम बंगाल, असम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखंड से कुल 20 दलों के 300 कलाकारों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता एक से तीन फरवरी तक गिरीडीह के मोती सिनेमा हाल में आयोजित हुई।
विज्ञापन

हुनर संस्थान के दल का नेतृत्व करने वाले रंगकर्मी सुनील दत्त विश्वकर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में अख्तर अली द्वारा लिखित व सुनील दत्त विश्वकर्मा के निर्देशन में नाटक अजब मदारी गजब तमाशा, नृत्य नाटिका रामायण और लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां दीं। ड्रीम डांस अकादमी के कलाकारों ने अभय सिंह के नृत्य निर्देशन में शिव तांडव प्रस्तुत किया। हुनर संस्थान ने सर्वश्रेष्ठ नाटक का द्वितीय पुरस्कार अपने नाम किया। निर्देशन के लिए सुनील दत्त विश्वकर्मा को द्वितीय पुरस्कार मिला। व्यक्तिगत वर्ग में सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता द्वितीय सावन प्रजापति, सर्वश्रेष्ठ खलनायक प्रथम करन सोनकर, सर्वश्रेष्ठ संगीत तृतीय अमरजीत, सनी, ज्ञानेश्वर, सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा तृतीय इंद्रजीत निषाद गोलू, सर्वश्रेष्ठ लोकनृत्य एकल प्रथम विकास सोनकर, समूह लोक नृत्य का अध्यक्षीय, रंग जुलूस का तृतीय पुरस्कार जीता। ड्रीम डांस अकादमी ने रंग जुलूस व उप शास्त्रीय नृत्य समूह का प्रथम, एकल लोक नृत्य का सुप्रिया कुमारी ने तृतीय पुरस्कार जीता। इस 30 सदस्यीय दल में गौरव मौर्य, शशि सोनकर, कमलेश सोनकर, आकाश, सावन प्रजापति, काजल सिंह, शिवांगी सिंह, करिश्मा, सिंह, खुशी सिंह, सुप्रिया कुमारी, नंदिनी, अमरजीत विश्वकर्मा, रवि चौरसिया, इंद्रजीत निषाद, विनय कुमार, अनु राय, रिया राय सहित शामिल थे। सफल प्रदर्शन कर जनपद वापसी पर डॉ. डीपी राय, डॉ. पीयूष सिंह यादव, मनोज यादव, अभिषेक जायसवाल दीनू, हेमंत श्रीवास्तव, रमाकांत वर्मा, अजेंद्र राय, मनीष रतन अग्रवाल, आशीष गोयल, नीरज अग्रवाल, राकेश कुमार, रूपेश अग्रवाल ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed