फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   articipation Front will fight on 403 seats, will wipe out BJP: Omprakash

403 सीटों पर लड़ेगा भागीदारी मोर्चा, भाजपा का करेगा सफाया: ओमप्रकाश

Tue, 02 Nov 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
articipation Front will fight on 403 seats, will wipe out BJP: Omprakash
अंबारी। भागीदारी मोर्चा आगामी विस चुनाव में 403 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगा और भाजपा का प्रदेश से सफाया करेगा। उक्त बातें सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को दीदारगंज चौक पर मीडिया से रूबरू होते हुए कही। वे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर के तेरहवीं में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे और दीदारगंज में रुके थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2022 के विस चुनाव में हमारी भागीदारी मोर्चा पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा। सभी सीटो पर ऐसे प्रत्याशियों को उतारा जाएगा जो भाजपा का सफाया करने में सक्षम हों। विस चुनाव के बाद हमारे गठबंधन की ही सरकार बनेगी और भाजपा का प्रदेश से सफाया सुनिश्चित है। अभी और कई दलों से गठबंधन होना बाकी है। भाजपा सरकार चारों तरफ से घिर चुकी है। केवल इस सरकार की विदाई होनी बाकी है। इससे पूर्व ओम प्रकाश राजभर पूर्व विधान सभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर की तेरहवी में शामिल होने के लिए उनके गांव पहुंचे और उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर मो. आमिर, लईक अहमद, रामबचन, बरसातू, पन्नालाल, चिंतामणि, सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed