फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Arrested four years after the murder

Azamgarh News: हत्या के चार साल बाद हुई गिरफ्तारी

Thu, 17 Aug 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Arrested four years after the murder
शहर काेतवाली क्षेत्र के कोल ककरहटा में लगभग चार साल पूर्व एक बोरी में बांध कर युवती की लाश फेंकी हुई मिली थी। न तो युवती की पहचान हो सकी थी न ही उसका खुलासा हुआ था। फूलपुर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को हत्याकांड का खुलासा किया और युवती की पहचान करने के साथ ही उसके प्रेमी व दोस्त को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन

तीन सितंबर 2019 को शहर कोतवाली के कोल ककरहटा गांव के समीप बोरे में बंद अज्ञात युवती की लाश बरामद हुई थी। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। जिसके चलते डीएनए टेस्ट के लिए आवश्यक चीजें प्रयोगशाला भेज कर शव अंतिम संस्कार करा दिया गया। उसी समय फूलपुर कोतवाली में 11 सितंबर 2019 को एक व्यक्ति ने अपनी 28 वर्षीया पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई। वह 25 अगस्त को घर से लापता हुई थी। 23 जुलाई 2023 को युवती के पिता ने फूलपुर कोतवाली में सरायमीर थाना के कोलपुर गांव निवासी अश्वनी व उसके पिता बनारसी के खिलाफ तहरीर दी कि इन लोगों ने ही उसकी पुत्री को भगाया है।
विज्ञापन

नए सिरे से शिकायत मिलने पर कोतवाल अनिल सिंह ने विवेचना शुरू की। जब युवती की लाश बरामद हुई थी तो वह शहर कोतवाली में तैनात थे। कोतवाल ने मृतका के डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट व शिकायतकर्ता के डीएनए का मिलान कराया तो डीएनए रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि हुई कि 2019 में मिली युवती की लाश व शिकायतकर्ता में पिता-पुत्री का संबंध है। इसके बाद पुलिस ने अश्वनी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में अश्वनी ने युवती की हत्या किए जाने की पुष्टि की और बताया कि युवती की मौसी का घर उसके गांव में था और यहां वह आती जाती थी, जिससे उसका प्रेम हो गया था। बाद में परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी तो युवती ने आगे बढ़ कर उसकी शादी कटवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसाया कि इसके चलते ही उसने अपने मित्र सचिन निवासी मुड़ियार के साथ मिल कर शहर के सिधारी स्थित एक किराये के मकान पर युवती को बुलाया। जहां गला दबा कर पहले उसकी हत्या की गई और फिर बोरे में लाश को भर कर निजामाबाद क्षेत्र में तमसा नदी में फेंक दिया गया। जिसमें अश्वनी के पिता बनारसी ने भी अहम भूमिका निभाई।
एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि युवती की पहचान करने के साथ ही उसकी हत्या करने वाले अश्वनी के साथ ही दोस्त सचिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed