फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Army Subedar cremated at Durvasa Dham in azamgarh died due to deteriorating health on China border

आजमगढ़: आर्मी सूबेदार का दुर्वासा धाम में हुआ अंतिम संस्कार, चीन सीमा पर तबीयत बिगड़ने से हुई थी मौत

Fri, 05 Nov 2021 01:35 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 05 Nov 2021 01:35 PM IST
विज्ञापन
Army Subedar cremated at Durvasa Dham in azamgarh died due to deteriorating health on China border
तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक आवास - फोटो : अमर उजाला
भारत-चीन सीमा के लेह क्षेत्र में तैनात रहे सेना के सूबेदार कृपा शंकर यादव का बुधवार को इलाज के दौरान निधन हो गया था। देररात्रि जवान का तिरंगे में लिपटा हुआ पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास आजमगढ़ के नंदाव रेवला गांव पर पहुंचा। शव पहुंचते ही घर पर कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


कृपा शंकर पुत्र दयाराम यादव लेह सीमा पर आर्मी के सूबेदार पद पर तैनात थे। करीब एक महीने पहले ड्यूटी के दौरान ही तबियत बिगड़ गई थी। इनका उपचार लखनऊ के पीजीआई में चल रहा था लेकिन स्वास्थ्य लाभ न मिलने पर इन्हें कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


हालत में सुधार होना शुरू ही हुआ था कि अचानक बुधवार को तबियत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। बृहस्पतिवार की सुबह होते ही श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। आर्मी में सूबेदार शहनवाज के नेतृत्व में एक सैनिक वाहन सहित एक दल दिवंगत जवान के घर पहुंचा और सलामी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलामी देने के बाद शव का अंतिम संस्कार दुर्वासा धाम में किया गया।  इस मौके पर एसडीएम मार्टीनगंज अनिल चतुर्वेदी, तहसीलदार हेमंत कुमार बिंद, थाना प्रभारी शमशेर यादव, लेखपाल सुरेंद्र कुमार यादव, ग्राम सचिव सतीश कुमार सिंह, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, मुनीम शेख, पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा सहित ग्रामीणों श्रद्घाजंलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed