{"_id":"6aeb8aeda9423a9f5a0dbdcb","slug":"army-havildars-ashes-returned-home-wrapped-in-the-tricolour-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-160013-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: तिरंगे में लिपटा घर आया सेना के हवलदार का अस्थिकलश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: तिरंगे में लिपटा घर आया सेना के हवलदार का अस्थिकलश
विज्ञापन
शहीद जवान की अस्थियां पहुंचने पर उमड़ा जनसैलाब। संवाद
- फोटो : Samvad
सिधारी थाना क्षेत्र के मोहम्मदल्ला गांव निवासी सेना के हवलदार उपेंद्र यादव पांचवीं ग्रेनेडियर में तैनात थे। 14 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले में आई भीषण बाढ़ की चपेट में आने से वह लापता हो गए थे।
बुधवार की सुबह घर के दरवाजे पर तिरंगे में लिपटा अस्थियों से भरा कलश पहुंचा। 14 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले में आई भीषण बाढ़ की चपेट में आने से सेना के पांच जवान लापता हुए थे, जबकि दो जवानों को सुरक्षित बचा लिया गया था। हादसे के बाद से ही उपेंद्र समेत अन्य लापता जवानों की तलाश जारी थी।
उधर, परिवार हर दिन उनके सुरक्षित मिलने की प्रार्थना कर रहा था। उपेंद्र के भाई सत्येंद्र यादव ने बताया कि बाढ़ के बाद एक शव बरामद हुआ था। उसके आधे हिस्से का डीएनए परीक्षण कराया गया। जांच के बाद शव की पहचान उपेंद्र यादव के रूप में हुई।
विज्ञापन
बुधवार सुबह करीब नौ बजे उपेंद्र की अस्थियों से भरा कलश पैतृक गांव पहुंचा तो पूरे गांव में मातम छा गया। हर किसी की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों और आसपास के लोगों का हुजूम अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ पड़ा। राजघाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
00
मौत की पुष्टि होते ही भाई की बिगड़ी तबीयत
रानी की सराय। भाई की मौत की पुष्टि होने की खबर मिलते ही सत्येंद्र यादव की तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन उन्हें पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया। बुधवार को उपेंद्र की अस्थियों का कलश घर पहुंचने पर भी परिजनों की हालत संभालना मुश्किल हो गया। जिस भाई के साथ जीवनभर का साथ था, उसकी अंतिम निशानी देखकर परिवार का दर्द और गहरा गया। संवाद