फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Arms worship arena converged in preparation

शस्त्र पूजन कर अखाड़े जुटे तैयारी में

Fri, 21 Aug 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 21 Aug 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
Arms worship arena converged in preparation
नागपंचमी के अवसर पर श्रीजगदीश जी हनुमान दल अखाड़ा पुरानी कोतवाली का शस्त्र पूजन बुधवार की देर शाम चौक स्थित देवी मंदिर में संपन्न हुआ। इसके पूर्व अखाड़े के लोगों ने जुलूस निकाल कर  शस्त्रों का प्रदर्शन किया। शस्त्र पूजन के दौरान लगाए जा रहे जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा।
विज्ञापन


 चौक स्थित देवी मंदिर में धूमधाम से अखाड़े के कार्यकर्ता जयघोष करते हुए पहुंचे। सबसे आगे महावीरी झंडा और      बैंडबाजों के साथ अखाड़े के प्रदर्शन के दौरान प्रयोग किए जाने वाली प्राचीन-अस्त्र-शस्त्र और थालों में सजे प्रसाद लेकर पूरे उत्साह के साथ देवी मंदिर में हवन-पूजा के बाद शस्त्र पूजन किया गया। अखाड़े के प्रबंधक विभाष सिन्हा ने बताया कि यह जनपद की प्राचीन परंपरा है। इसके साथ ही अखाड़े के कलाकार विजयादशमी के अवसर होने वाले अखाड़ों के मुकाबले की तैयारी में जुट जाएंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर पन्नालाल, श्रीचंद्र, सुरेश जायसवाल, सभासद गौतम सेठ, संतोष नेता, जयप्रकाश, अशोक, भोला सेठ, राजीव कुमार, रामप्रसाद, श्रवण कुमार, सुरेश केशरी, संतोष जायसवाल, राजेश, आलोक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed