फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Argument between the inspector and the farmers over selling vegetables in the market

मंडी में सब्जी बेचने को लेकर निरीक्षक व किसानों के बीच कहासुनी

Mon, 25 Jul 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Argument between the inspector and the farmers over selling vegetables in the market
रानी की सराय। बेलइसा स्थित सब्जी मंडी में रविवार को सब्जी न बेचे दिए जाने पर किसानों ने हंगामा किया। इस दौरान मंडी में पहुंचे सचिव सहित अन्य अधिकारियों ने किसानों से वार्ता की। अधिकारी द्वारा बताया गया कि बिना रजिस्ट्रेेशन के यहां सब्जी नहीं बेच सकते। इसे लेकर काफी देर तक किसानों और अधिकारियों में बहस होती रही। मंडी में सब्जी बेचने से रोकने को लेकर किसानों में आक्रोश था। किसानों ने इसकी शिकायत डीएम से करने की चेतावनी दी। जनपद के किसान मंडी में सब्जी बेचने आते हैं। यहां कुछ किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है तो कुछ किसानों ने नहीं। छोटे किसान भी बेलईसा मंडी में अपनी सब्जी भेजते हैं। बीते शनिवार को किसान संदीप मौर्या, बालचंद मौर्या, अखिलेश सिंह पटेल, श्रवण मौर्य, संदीप पटेल, राजाराम मौर्य आदि ने उपजिलाधिकारी सदर को शिकायती पत्र सौंपकर बेलईसा सब्जी मंडी में अपनी सब्जी बेचने की अनुमति प्रदान करने के लिए ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन

रविवार को उक्त किसान मंडी में अपनी सब्जी बेचने पहुंचे, जिसका पहले से वहां सब्जी बेचने वाले दुकानों ने विरोध किया। मामला बढ़ता देख मंडी सचिव सहित अन्य अधिकारी वहां पहुंच गए। किसानों ने अधिकारियों को बताया कि मंडी में हम किसानों को भी सब्जी बेचने की अनुमति दी जाए। काफी देर तक किसानों और अधिकारियों में बहस चलती रही। मंडी सचिव, फल निरीक्षक अरविंद श्रीवास्तव ने किसानों को बताया कि आप मंडी में सब्जी सप्लाई नहीं कर सकते क्योंकि आप का रजिस्ट्रेशन नहीं है। इसे लेकर किसानों व निरीक्षक के बीच काफी कहासुनी हुई। निरीक्षक ने कहा कि यहां उक्त किसानों द्वारा कोई भी टैक्स नहीं जमा किया जा रहा है। जिससे राजस्व की हानि हो रही है। अब ऐसा यहां नहीं होगा। बिना रजिस्ट्रेशन के कोई भी किसान यहां सब्जी नहीं बेचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed