फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   aressted

गन्ना ढुलाई ठेकेदार समेत दो पर केस, एक गिरफ्तार

Mon, 14 Dec 2020 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
aressted
सठियांव/महाराजगंज। दि किसान सहकारी चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी ने महराजगंज थाने में गन्ना ढुलाई ठेकेदार समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ठेकेदार का लाइसेंस निरस्त करने की कवायद भी चल रही है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। मामला अधिकारी से दुर्व्यवहार करने और सूखे गन्ने की जबरदस्ती तौल कराने का है। चीनी मिल के संयुक्त प्रबंध निदेशक, मुख्य गन्ना विकास सलाहकार व प्रधान प्रबंधक 12 दिसंबर को एक साथ गन्ना क्रय केंद्र देवारा कदीम का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान वहां अनियमितताएं मिलीं। ठेकेदार जबरदस्ती सुखे गन्ने की तौल करा रहा था। अधिकारियों के मना करने पर ठेकेदार कन्हैया यादव उनसे उलझ गया। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में डीएम के निर्देश पर मुख्य गन्ना अधिकारी डॉ. विनय प्रताप सिंह के रविवार को महराजगंज थाने पर कन्हैया यादव समेत दो के खिलाफ तहरीर देने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने एक आरोपी कन्हैया यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मिल प्रबंधक ठेकेदार का लाइसेंस निरस्त करने की कवायद में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed