फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Arangam to be dedicated to Actor Girish Karnad

नाटककार और अभिनेता गिरीश कर्नाड को समर्पित होगा आजमगढ़ महोत्सव आरंगम

Sun, 08 Mar 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Arangam to be dedicated to Actor Girish Karnad
आजमगढ़। नाट्य संस्थान सूत्रधार संस्थान की ओर से सालाना नाट्य समारोह आजमगढ़ रंग महोत्सव 2020 का आयोजन 14 से 16 मार्च तक किया जा रहा है। शनिवार की देर शाम शारदा टाकीज परिसर में संस्था अध्यक्ष डा. सीके त्यागी की अध्यक्षता में बैठक हुई। तय किया गया इस बार महोत्सव स्वर्गीय गिरीश कर्नाड को समर्पित होगा।
विज्ञापन

महोत्सव की संयोजक रंगकर्मी ममता पंडित ने बताया कि वर्ष 2005 में शुरू हुए इस नाट्य समारोह ने अपने 15वें वर्ष तक आते आते पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर ली है। जिसका सुपरिणाम है कि आज वामन केंद्रे व बंशी कौल जैसे अंतरराष्ट्रीय ख्यातिलब्ध निर्देशक भी अपने दल के साथ आजमगढ़ रंग महोत्सव 2020 में प्रतिभाग करने को सहर्ष तैयार हो गए हैं। यह जनपद के रंगकर्म को राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकारे जाने का प्रतीक है। प्रसिद्ध नाटककार व फिल्म अभिनेता स्व. गिरीश कर्नाड को समर्पित इस आयोजन में नुक्कड़ नाटक, लोक गीत, लोक नृत्य के अतिरिक्त देश की प्रसिद्ध नाट्य प्रस्तुतियां भी मंचित किया जाएगा। साथ ही स्थानीय लोक कलाकारों व शास्त्रीय कलाकारों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। यह आयोजन जनसहयोग से दर्शकों के लिए पूर्णत: निशुल्क होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed