फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Apply Online for Admission in Gandhi PG College

Azamgarh News: गांधी पीजी काॅलेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

Fri, 05 May 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Apply Online for Admission in Gandhi PG College
सगड़ी। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षाफल जारी हाेने के बाद महाविद्यालयों में दाखिले की जंग शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कालेज मालटारी में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य ने सत्र 2023-24 के लिए दाखिले से संबंधी दिशा निर्देश जारी किया है। सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कालेज मालटारी में बीए, बीएससी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ हो गया है। इच्छुक छात्र-छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट एसजीपीजीसी डॉट ओआरजी डॉट इन पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण फार्म आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण प्रवेश फार्म भरने के बाद हार्डकॉपी महाविद्यालय में जमा करनी होगी। इस महाविद्यालय में दूर-दराज से सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। इस महाविद्यालय का शिक्षण में ख्याति प्राप्ति है, जहां पर शिक्षा ग्रहण कर लोग अलग-अलग क्षेत्रों में कीर्ति स्थापित कर रहे। यहां प्रवेश पाने के लिए छात्र-छात्राओं में होड़ मची रहती है। इस महाविद्यालय में बीए, बीएससी, एम ए, बीएड, पीएचडी की शिक्षा दी जाती है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. शुचिता श्रीवास्तव ने बताया कि यहां दाखिला के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु हो गई है। छात्र आवेदन कर हार्ड कॉपी यहां जमा करेंगे।
विज्ञापन

स्नातक में हैं 929 सीटें
सगड़ी। प्राचार्य प्रो. शुचिता श्रीवास्तव ने बताया कि बीए (स्नातक) में कुल 689 सीटें हैं। हिंदी, समाजशास्त्र, भूगोल, मनोविज्ञान, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू , प्राचीन इतिहास, शारीरिक शिक्षा की कक्षाएं संचालित होती हैं। इसी तरह बीएससी में 240 सीटें हैं। इसमें गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान की कक्षाएं चलती हैं। एमए में कुल 300 सीटें हैं। इसमें हिंदी में 60, समाजशास्त्र में 60, प्राचीन इतिहास में 60, राजनीति शास्त्र 60 सीटें हैं। भूगोल में 30, मनोविज्ञान में 30 सीटें निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed