फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Applications for Kahaj-2027 have started, apply online by July 20

Azamgarh News: हज-2027 के लिए आवेदन शुरू, 20 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

Tue, 23 Jun 2026 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Applications for Kahaj-2027 have started, apply online by July 20
सरायमीर। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज-2027 के लिए हज यात्रियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 22 जून से शुरू हो चुकी है और 20 जुलाई की रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी। आवेदन केवल हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट अथवा हज सुविधा मोबाइल ऐप के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन

मौलाना मोहम्मद अफ़ज़ाल आज़मी, हज प्रशिक्षक ने बताया कि आवेदकों का डिजिटल चयन जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। अस्थाई रूप से चयनित यात्रियों को 10 अगस्त तक 1,52,300 रुपये की अग्रिम राशि जमा करनी होगी। आवेदन के साथ मशीन-पठनीय भारतीय अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट (प्रथम एवं अंतिम पृष्ठ), नवीन पासपोर्ट आकार का फोटो, बैंक पासबुक अथवा निरस्त (कैंसिल) चेक तथा वैध पता प्रमाण की स्कैन की हुई प्रतियां अपलोड करना अनिवार्य होगा। मौलाना अफजाल आजमी ने बताया कि हज कमेटी ने सीट निरस्तीकरण को लेकर भी स्पष्ट चेतावनी जारी की है। हज सीट रद्द करने पर हज-2027 के दिशा-निर्देशों के अनुसार दंड का प्रावधान रहेगा। इसलिए केवल वही लोग आवेदन करें जो यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार और प्रतिबद्ध हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed