फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Appealed to former DM many times, no hearing took place, now hope from new person

Azamgarh News: पूर्व डीएम से लगाई कई बार गुहार, नहीं हुई सुनवाई, अब नए से आस

Sun, 22 Sep 2024 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Appealed to former DM many times, no hearing took place, now hope from new person
सगड़ी। संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम नवनीत सिंह चहल और एसपी हेमराज मीना ने शनिवार को सगड़ी तहसील परिसर में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उनके समक्ष कुल 85 शिकायती पत्र आए। जिसमें से आठ का मौके पर निस्तारण करते हुए दोनों अधिकारियों ने शेष वादों को संबंधित विभागों को निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन


नए डीएम के पहली बार तहसील आने की जानकारी होते ही शनिवार को सगड़ी तहसील में फरियादी उमड़ पड़े। इस उम्मीद के साथ कि जिस शिकायत का निस्तारण पूर्व डीएम न कर सके हो सकता नए डीएम निस्तारण कर दें।
विज्ञापन

सबसे अधिक मामले राजस्व के रहे। जिसमें राजस्व विभाग के 51, पुलिस के 16, विकास के 5, स्वास्थ्य के 2, शिक्षा के 1, समाज कल्याण के 1 एवं अन्य के 9 मामले शामिल रहे। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि जिन-जिन विभागों से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, उसे जल्द से जल्द शत प्रतिशत गुणवत्तायुक्त निस्तारित करें। अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर प्रारंभिक स्तर पर ही जन समस्याओं का वास्तविक निस्तारण कर दें। इस दौरान किसानों को सरसों के बीज का मिनी किट भी वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मेरी पैतृक संपत्ति घर और जमीन पेड़ पौधों को पट्टीदारों द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर जबरन कब्जा किया जा रहा है बिलरियागंज थाने पर 24 और 27 फरवरी को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इतना ही नहीं उनके द्वारा खेत से मिट्टी भी निकाल ली गई। सात महीने से तहसील का चक्कर लगा रही हूं अब तक न्याय नहीं मिला। - विजय लक्ष्मी मिश्रा, भैसाड़।

आने जाने के लिए बने चक मार्ग पर भवनपुर गांव के एक व्यक्ति द्वारा मकान बनाकर कब्जा कर लिया गया है। जिस पर 2 जून 2023 को बेदखली का आदेश पारित हो गया है। लेकिन आज तक जमीन को तहसीलदार और पैरोकार की मिली भगत से खाली नहीं कराया गया। तहसील का चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। - संतोष कुमार, हसनपुर।

गांव में वाले रास्ते पर एक व्यक्ति का कच्चा मकान गिर गया उसका मलबा रास्ते से हटाने को तैयार नहीं है। बार-बार प्रार्थना पत्र दिया लेकिन राजस्व टीम के लोग मौके पर विपरीत आख्या प्रस्तुत कर दे रहे हैं। चक मार्ग से मलबा न हटाने के कारण आने जाने के लिए बड़ी परेशानी हो रही है। - हृदय कुमार मौर्य, भैसाड़।
जीयनपुर में आवास मिला था। लेकिन उसको खाली कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जांच कर अगर पात्र हो तो इसको निर्बल आवास दिया जाए और उसे क्या-क्या सुविधा मिल रही हैं इसकी भी जांच की जाए। - रन्नू दिव्यांग, खानकाह बहरामपुर।
अनुपस्थित आठ अधिकारियों का सीआरओ ने रोका वेतन
बूढ़नपुर। तहसील में शनिवार को मुख्य राजस्व अधिकारी विनय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान आठ विभाग अधिकारी अनुपस्थित मिले। जिनका सीआरओ द्वारा एक दिन का वेतन रोकने की संस्तुति की गई।
अनुपस्थित अधिकारियों में स्वास्थ्य विभाग के उपमुख्य चिकित्साधिकारी, बाल विकास विभाग के बाल विकास परियोजना अधिकारी कोयलसा, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के सहायक अभियंता, सिंचाई खंड के सहायक अभियंता, कृषि विभाग के उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, पंचायत विभाग के सहायक विकास अधिकारी अतरौलिया, सहकारिता विभाग के सहायक विकास अधिकारी सहकारिता और बाढ़ खंड के अवर अभियंता शामिल रहे।

फूलपुर में छह वादों का हुआ निस्तारण
मेजवां। फूलपुर तहसील सभागार में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम सुरेन्द्र नारायण त्रिपाठी और नवागत तहसीलदार कमल कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इसमें कुल 49 मामले आए जिसमे 6 मामलों का तत्काल निस्तारण किया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed