फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Appeal to CM through ADM regarding murder of girl student

छात्रा की हत्या को लेकर एडीएम के जरिए सीएम से गुहार

Wed, 12 Jan 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Appeal to CM through ADM regarding murder of girl student
आजमगढ़। कानपुर में एमएससी की छात्रा के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने से आक्रोशित नारी शक्ति संस्थान का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को सचिव डा. पूनम तिवारी के नेतृत्व में एडीएम प्रशासन से मिला। एडीएम के माध्यम से सीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

डा. पूनम तिवारी ने कहा कि प्रदेश के कानपुर जिले के एक बाजार में रहने वाली व मूल रूप से आजमगढ़ के एक गांव निवासी एमएससी की छात्रा के साथ बीते 29 दिसंबर को दुष्कर्म कर हत्या की घटना से नारी शक्ति मर्माहत और आक्रोशित है। घटना पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए डा. तिवारी ने कहा कि आज तक उक्त युवती के परिजनों को न तो मुआवजा मिला न ही दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई हो सकी। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर संबंधित लापरवाह प्रशासनिक अधिकारियों को दंडित नहीं किया जाएगा तो संस्थान मुखर होने को बाध्य होगी। संस्था की पांच सूत्रीय मांगों में मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाए, परिवार को एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए, घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। अभियुक्त का पिता पुलिस कांस्टेबल है इससे निष्पक्ष जांच असंभव है। तय समय सीमा के तहत दोषियों को फांसी की सजा हो। इस मौके पर अंशु अस्थाना, दीपशिखा पांडेय, रश्मि डालमिया, पूनम जसपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed