{"_id":"69e220e3b8354fa0a30024d6","slug":"anti-corruption-team-arrested-si-while-accepting-bribe-of-rs-20-000-in-azamgarh-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई: घूसखोर एसआई 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई: घूसखोर एसआई 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी
Fri, 17 Apr 2026 05:30 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 17 Apr 2026 05:30 PM IST
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में एंटी करप्शन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। 20 हजार रुपये रिश्वत लेते एसआई को गिरफ्तार किया। मुकदमे से नाम हटाने के लिए एक लाख रुपये मांग रहा था।
विज्ञापन
थाना सरायमीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले में विवेचना के दौरान नाम हटाने के नाम पर रिश्वत लेना उपनिरीक्षक को महंगा पड़ गया। शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को सरायमीर थाने में तैनात एसआई अभिषेक सिंह को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने एसआई के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गागेपुर गांव निवासी अवनीश राय ने सरायमीर थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट का संचालन करते है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनसे हफ्ता देने का दबाव बना रही थी। जब उन्होंने विरोध किया तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दिया। मामले की विवेचना सरायमीर थाने में तैनात एसआई अभिषेक सिंह कर रहे थे।
विज्ञापन
एसआई ने अवनीश राय से मुकदमे से नाम हटाने के लिए एक लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। टीम ने एसआई को रंगे हाथ पकड़ने के लिए योजना बनाई।
विज्ञापन
पूरा जाल बिछाने के बाद शुक्रवार को सरायमीर में एसआई अभिषेक सिंह को 20 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन टीम कार्रवाई में जुट गई है।