फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Answer to BJP only by forming strong committees: Vishwavijaya

मजबूत कमेटियों का गठन कर ही दे सकते हैं भाजपा को जवाब : विश्वविजय

Wed, 16 Dec 2020 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Answer to BJP only by forming strong committees: Vishwavijaya
पल्हनी में कांग्रेस के सृजन अभियान के कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश के महासचिव विश्व विजय सि? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के क्रम में पल्हनी और ठेकमा ब्लॉक में न्याय पंचायत कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मुख्य अतिथि विश्वविजय सिंह प्रदेश महासचिव, विशिष्ट अतिथि मणींद्र मिश्र सचिव और जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह रहे। अध्यक्षता प्रमोद यादव और संचालन मुन्नू मौर्य ने किया। ठेकमा ब्लॉक की बैठक की अध्यक्षता रिंकू चौहान ने और संचालन हनी हसन ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था, लेकिन अचानक दिल्ली से बुलावा आने के कारण बलिया से ही दिल्ली को रवाना हो गए। विश्वविजय सिंह ने कहा कि संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। ग्राम स्तर तक मजबूत कमेटियों का गठन कर ही झूठ बोलकर गुमराह करने वाली भाजपा को जवाब दिया जा सकता है। तीन किसान विरोधी कानूनों को लेकर पूरे देश का किसान आंदोलित है, लेकिन सरकार हिटलरशाही पर अड़ी है। मणीन्द्र मिश्र ने कहा कि और तेजी से काम करते हुए सभी न्याय पंचायतों में बैठके आयोजित कर कमेटियों के गठन का काम शीघ्र पूरा करें। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से लगातार बैठक कर न्याय पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद जारी है। बेलाल अहमद, मुन्नू यादव, पूर्णमासी प्रजापति, बहादुर यादव, चंद्रपाल यादव, अजीज इमाम, विवेक राय, आशुतोष रजत, रामानंद सागर, प्रिंस सिंह राजपूत आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed