फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Another shop suspended in Mahul Poisonous Liquor Case

माहुल जहरीली शराब कांड में एक और दुकान निलंबित

Thu, 14 Apr 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Another shop suspended in Mahul Poisonous Liquor Case
आजमगढ़। माहुल जहरीली शराब कांड में एक और सरकारी देशी शराब की दुकान को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही दुकान को नोटिस जारी की गई है। सही जवाब न मिलने पर इस दुकान को भी निरस्त किया जा सकता है। अब तक जहरीली शराब कांड में कुल 10 दुकानें निरस्त की जा चुकी है तो वहीं दर्जनर भर आरोपियों पर गैंगेस्टर तक लगाया है। इसके साथ ही आबकारी विभाग के पांच जिम्मेदारों पर कार्रवाई हुई है। वहीं तत्कालीन एसओ व चौकी प्रभारी पर भी गाज गिरी है। अहरौला थाना अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत माहुल में हुई जहरीली शराब कांड में दर्जन भर से अधिक लोगों की मौत हुई थी। आबाकरी विभाग की नींद जब टूटी तब तक एक-एक कर 12 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी थी। यह अलग बात है कि सरकारी रिकॉर्ड में जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा आठ पर ही सिमट गया। फूलपुर-पवई विस से विधायक रमाकांत यादव के भांजे रंगेश यादव समेत दर्जन भर लोगों की गिरफ्तार हुई तो अभी हाल में ही पुलिस महकमे ने माहुल जहरीली शराब कांड में दर्जन भर लोगों पर गैंगेस्टर भी लगा दिया। वहीं अब एक और सरकारी देशी शराब की दुकान को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। यह दुकान दीदारगंज थाना अंतर्गत आती है और इसके अनुज्ञापी पंकज यादव पुत्र दयाराम यादव है। इस दुकान को निलंबित करने के साथ ही नोटिस जारी कर दी गई है। सही जवाब न आने पर इसे भी निलंबित किया जा सकता है। अब तक कुल 10 दुकानों को निरस्त किया जा चुका है।
विज्ञापन

शराब कांड में इन पर लगा है गैंगेस्टर
आजमगढ़। माहुल जहरीली शराब कांड में जिन पर गैंगेस्टर लगाया गया है। उसमें रंगेश यादव, सूर्यभान, पुनीत कुमार यादव, रामभोज, अशोक यादव, पंकज यादव, मो. फहीम, मो. नदीम, मो. कलीम व मो. नईम, मो. सलीम, शहबाज शामिल है। वहीं आबकारी विभाग के उप आबकारी आयुक्त लाल बहादुर मिश्रा, आबाकरी निरीक्षक नीरज सिंह, आरक्षी सुमन कुमार पांडेय व राजेंद्र प्रताप सिंह निलंबित किए गए है। एसपी अनुराग आर्य ने तत्कालीन एसओ अहरौला संजय कुमार सिंह को भी इस घटना में निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed