फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Another calf died in Kanha Gaushala

कान्हा गोशाला में हुई एक और बछड़े की मौत

Mon, 09 May 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Another calf died in Kanha Gaushala
अमिलो। कान्हा गोवंश आश्रय स्थल शाहगढ़ में पशुओं के मरने का सिलसिला जारी है। सोमवार को लगभग एक बजे एक और बछड़े ने दम तोड़ दिया। बछड़े की मौत होने से वहां पर देखभाल करने में लगे कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए। विकास खंड सठियांव अंतर्गत न्याय पंचायत शाहगढ में पशुओ की देखरेख करने के नाम पर कान्हा गोवंश आश्रय स्थल बनाया गया है। जहां पर लगभग तीन दर्जन से अधिक पशुओ के चारे, पानी व उचित देखरेख पर सरकार धन खर्च कर रही है। समय- समय पर दवा इलाज करने के लिए पशु चिकित्सक भी तैनात किए गए है। पशुओ के खान-पान व साफ-सफाई के लिए आधा दर्जन सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यहां पर आधा दर्जन पशुओ का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। जिसके कारण एक बछड़ा ने सोमवार को दम तोड़ दिया। इससे पहले शुक्रवार की रात और रविवार की सुबह दो पशुओं की मौत हो चुकी है। पशु चिकित्सक डॉ. रजनीश कुमार यादव ने बताया कि पशुओं के मरने का कारण अधिक गर्मी और वातावरण का परिवर्तन हो सकता है। सठियांव के एडीओ पंचायत सुनील कुुुुुमार मिश्र ने बताया कि बीमार पशुओ का चिकित्सकों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा इलाज करया जा रहा है। बछड़ा की मौत हुई है उसे दफन करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed