{"_id":"69371e212ffdca62b90c8a67","slug":"annual-sports-and-cultural-event-rhythms-2025-kicks-off-with-a-bang-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-141864-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक समागम रिदम्स 2025 का धमाकेदार आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक समागम रिदम्स 2025 का धमाकेदार आगाज
21 राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं सुपर फैसिलिटी अस्पताल परिसर में क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रदर्शन करत
- फोटो : -एक्सप्रेस-वे पर हादसाग्रस्त कार को खींचता हाइड्रा। स्रोत यूपीडा
Link Copied
चक्रपानपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं सुपर फैसिलिटी अस्पताल में वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक समागम ‘ रिदम्स 2025 ’ का शुभारंभ सोमवार को हुआ। आठ से 18 दिसंबर तक चलने वाले इस दस दिवसीय आयोजन की शुरुआत डॉक्टर संकाय और कॉलेज कैंपस टीमों के बीच रोमांचक क्रिकेट मैच से हुई।
विज्ञापन
उद्घाटन जिलाध्यक्ष भाजपा ध्रुव सिंह, एससी / एसटी आयोग के सदस्य तीजा राम तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. महेश्वरी कांत पांडे और कृष्ण बिहारी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। क्रिकेट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए डॉक्टर संकाय ने निर्धारित 20 ओवरों में 121 रन बनाए। जवाब में कॉलेज कैंपस की टीम मात्र 65 रन पर सिमट गई। डॉक्टर संकाय की ओर से प्राचार्य डॉ. बीके राव ने 20 रन बनाए, जबकि डॉ. सूरज बाली ने 41 रन की नाबाद पारी खेलते हुए गेंदबाजी में भी तीन विकेट लिए। डॉ. पंकज चौधरी ने दो ओवर में तीन विकेट लिया। डॉ. सूरज बाली को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस समागम में क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, चेस, बैडमिंटन, एथलेटिक्स और वेटलिफ्टिंग सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसमें एमबीबीएस 2021 से 2025 बैच, 2018 बैच के जूनियर डॉक्टर, 2020 बैच के एमडी / एमएस इंटर्न तथा सीनियर रेजिडेंट्स भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. वीके राव ने कहा कि यह समागम पहली बार विधिवत रूप से आयोजित किया जा रहा है, जो छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आपसी सामंजस्य बढ़ाने का अवसर देता है। छात्रों का कहना है कि यह आयोजन उनके लिए मनोरंजन के साथ टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का उत्कृष्ट माध्यम बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।