फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Annual joint fair in Garudwara Charan Paduka from today

ऐतिहासिक गुरूद्वारा चरण पादुका में आज से लगेगा सलाना जोड़ मेला

Thu, 24 Mar 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Annual joint fair in Garudwara Charan Paduka from today
निजामाबाद कस्बे में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में शुक्रवार से लगने वाले तीन दिवसीय सालाना महान गुरमत समागम जोड़ मेले की तैयारी पूूरी हो गई है। जिले के अलावा आसपास के जिलों व प्रदेशों से सिख समुदाय के लोग पहुंच चुके हैं। अखंड पाठ साहिब जी के साथ आज से सालाना जोड़ मेले की शुरूआत होगी।
विज्ञापन

जिले से 12 किमी दूर पश्चिम दिशा में निजामाबाद कस्बा स्थित है। निजामाबाद कस्बे में ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब गुरुद्वारा है। इस गुरुद्वारे में गुरु नानक देव व गुरु तेग बहादुर साहिब की तपस्थली स्थित है। प्रतिवर्ष यहां पर सालाना महान गुरमत समागम का आयोजन होता है। इस वर्ष भी 25 मार्च से 27 मार्च तक तीन दिवसीय सलाना जोड़ मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें देश के कोने कोने से लोग मत्था टेकने के लिए पहुंचते हैं। सालाना जोड़ मेला बड़ी श्रद्धा पूर्वक मनाया जाएगा। इसमें अनेक पंथक, विद्वान, प्रचारक रागी सिंह संतो के साथ दर्शन करेंगे। गुरुद्वारा चरण पादुका के जत्थेदार सतनाम सिंह ने बताया कि 25 मार्च को अखंड पाठ साहिब जी के साथ सालाना जोड़ मेले का शुभारंभ होगा। 26 मार्च को श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ के साथ रैन सभाई सेवक जत्था वाराणसी द्वारा आयोजित होगी और 27 मार्च को श्रीअखंड पाठ साहिब के साथ कीर्तन दरबार, कथा व प्रवचन के साथ समापन होगा। लंगर का भी आयोजन किया गया है। समागम कार्यक्रम में सचखंड वासी संत बाबा साधू सिंह मोनी, संत बाबा निरंजन सिंह जी गुरुद्वारा दुख निवारण गुरु का ताल आगरा, जसवीर सिंह सोनी वाराणसी, जसप्रीत सिंह राजा इलाहाबाद, जगबीर सिंह बस्ती, अवतार सिंह छाबड़ा रायबरेली, रंजीत सिंह बंटी जालंधर, जसपाल सिंह गोरखपुर से भाग लेंगे। जोड़ मेले का आयोजन संत बाबा प्रीतम सिंह द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed