{"_id":"68a8c61aa0f5e02a55076e09","slug":"animal-smuggling-accused-escapes-from-custody-constable-suspended-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-136255-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पशु तस्करी का आरोपी हिरासत से भागा, सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पशु तस्करी का आरोपी हिरासत से भागा, सिपाही निलंबित
विज्ञापन
आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र की सेमरी पुलिस चौकी में हिरासत में रखे गए अभियुक्त मोहम्मद अशरफ भाग गया। आरोपी को गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत 20 अगस्त को हिरासत में लिया गया था। लापरवाही पर एसएसपी ने चौकी के एक सिपाही को निलंबित कर दिया है।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि आरोपी मोहम्मद अशरफ को पूछताछ के लिए सेमरी पुलिस चौकी में रखा गया था, जहां उसकी निगरानी की जिम्मेदारी सिपाही रविंद्र को सौंपी गई थी। सिपाही ने अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरती, जिसका फायदा उठाकर अभियुक्त फरार हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सिपाही रविंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
साथ ही, भागे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं, जो दबिश दे रही हैं। संवाद