{"_id":"592b1d2e4f1c1ba915bdb0cc","slug":"anil-shivangi-madhulika-topper","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल, शिवांगी, मधुलिका टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल, शिवांगी, मधुलिका टॉपर
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
Updated Mon, 29 May 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
अनिल, शिवांगी, मधुलिका टॉपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई बोर्ड 12वीं के रिजल्ट की घोषणा रविवार को हो गई। रिजल्ट देखने के लिए साइबर कैफे की ओर भागे लेकिन छुट्टी का दिन होने के कारण साइबर कैफे बंद मिले। रिजल्ट देखने के लिए विद्यालयों में अभिभावकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
रिजल्ट में 95 प्रतिशत अंकों के साथ नवोदय विद्यालय जीयनपुर के छात्र अनिल यादव, चिल्ड्रेल कालेज बेलइसा की छात्राएं शिवांगी चौधरी और मधुलिका ने जिले में पहला स्थान हासिल किया। सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्र अनम अंसार सिद्दीकी 93.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ रिया त्रिपाठी को जिले में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
काफी जद्दोजहद के बाद कोर्ट के आदेश पर रविवार को सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट घोषित हो गए। रिजल्ट देखने के लिए सुबह से ही छात्रों और उनके अभिभावकों में गजब का उत्साह देखने को मिला। जैसे ही रिजल्ट घोषित होने का समाचार मिला लोग साइबर कैफे की ओर चल पड़े। लेकिन जनपद में रविवार को बंदी होने के कारण साइबर कैफे बंद होने से लोगों को मायूसी का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बाद लोग विद्यालय की ओर चल पड़े। जहां अपने-अपने बच्चों का रिजल्ट देखा।
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय जीयनपुर के छात्र अनिल यादव 95 प्रतिशत अंकों के साथ ही विद्यालय और जिले में टाप पर रहे। चिल्ड्रेन कालेज बेलइसा की दो छात्राएं शिवांगी चौधरी और मधुलिका ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ जिले और कालेज में पहला स्थान प्राप्त किया। कालेज में दूसरे स्थान पर रहे शिवांश मिश्रा ने 92 प्रतिशत और तीसरे स्थान पर रहे शिवम ने 91 प्रतिशत अंक हासिल किया।
सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्र अनम अंसार सिद्दीकी ने 93.8 प्रतिशत अंक के साथ कालेज में प्रथम और जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। रिया त्रिपाठी ने 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरा और कालेज में दूसरा स्थान प्राप्त किया। 91.4 प्रतिशत अंकों के साथ विजय कुमार सरोज ने कालेज में तीसरा स्थान हासिल किया। सर्वोदय पब्लिक स्कूल हरबंशपुर का रिजल्ट 90 प्रतिशत रहा। आनंद मेमोरियल एकेडमी बिलरियागंज की आकृति सिंह ने 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में टाप किया।