फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Angry over cat bite, teenager pours petrol on child's leg, sets it on fire

Azamgarh News: बिल्ली के काटने से नाराज किशोर ने बच्चे के पैर पर डाला पेट्रोल, लगा दी आग

Sun, 05 Apr 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Angry over cat bite, teenager pours petrol on child's leg, sets it on fire
आजमगढ़। बिल्ली के काटने से नाराज किशोर ने घर में खड़ी बाइक से पेट्रोल निकाला और आठ वर्षीय बालक के पैर पर फेंक कर आग लगा दी।इससे बच्चे का पैर झुलस गया है।
विज्ञापन


पीड़ित का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मां की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी किशोर का चालान कर दिया है। निजामाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति अपने परिवार के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के धर्मूनाला इलाके में किराये के मकान में रहता है।
विज्ञापन


तहरीर के अनुसार, महिला ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनका आठ वर्षीय बेटा घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। उसने एक बिल्ली पाल थी। उसके साथ पड़ोस के मोहल्ले का किशोर (15) भी खेल रहा था। इसी दौरान बिल्ली ने किशोर को काट लिया। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। किशोर ने घर में खड़ी बाइक से पेट्रोल निकाला और बच्चे के पैर पर फेंक कर माचिस से आग लगा दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed