फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Angry married woman hanged herself due to dowry harassment

दहेज प्रताड़ना से क्षुब्ध विवाहिता ने फांसी लगा कर दी जान

Tue, 01 Nov 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Angry married woman hanged herself due to dowry harassment
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव स्थित मायके में रह रही एक विवाहिता ने ससुराल वालों के दहेज प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर सोमवार की शाम फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने घटना के बाबत थाने में पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ थाने पर दहेज प्रताड़ना की तहरीर दिया है।
विज्ञापन

मोहब्बतपुर गांव निवासी रामपलट सिंह ने अपनी पुत्री संजना की शादी 27 अप्रैल 2018 को बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बड़िहारी गांव निवासी रोहित सिंह पुत्र हरिनाथ के साथ किया था। रामपलट सिंह का आरोप है कि ससुराल वाले अक्सर ही उसकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। बीते अगस्त में संजना अपने तीन वर्षीय पुत्र पार्थ के साथ मायके आयी थी। सोमवार को संजना के पति रोहित ने उसे फोन कर मायके से दहेज में पांच लाख रुपये लेकर ही वापस आने को कहा। इसके लिए उसने सोमवार को कई बार संजना को फोन कर धमकी भी दिया। इसके बाद ही संजना अपने कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। देर शाम साढ़े सात बजे परिवार की महिलाएं उसे बुलाने गई तो उसने दरवाजा नहीं खोला। आवाज देने पर भी अंदर से कोई आहट नहीं मिली। इस बीच परिवार के कुछ पुरूष सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और किसी तरह दरवाजे की कुंड़ी तोड़ कर अंदर गए तो संजना दुपट्टे के सहारे छत के चुल्ले से लटक रही थी। पिता की सूचना पर पहुंची मुबारकपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed