{"_id":"a2cedeb825a1ed56df0b8d84cfdc8076","slug":"angry-lawyers-perform-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए वकीलों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए वकीलों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Fri, 13 Mar 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद में दरोगा द्वारा गोली मारकर वकील की हत्या करने के विरोध में लालगंज तहसील के अधिवक्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। बाद में प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी लालगंज को ज्ञापन सौंपा।
इलाहाबाद में दरोगा द्वारा वकील की हत्या किए जाने के विरोध में तहसील के अधिवक्ताओं ने तहसील में चक्रमण किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार विरोधी नारे लगाए। अधिवक्ता उपजिलाधिकारी लालगंज सत्यप्रकाश मिश्र के चैंबर में पहुंचे। दोषी दारोगा के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
साथ ही पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने, मृतक अधिवक्ता के परिजनों को 50 लाख रुपया मुआवजा देने, मृत अधिवक्ता के बच्चों के शिक्षा का प्रबंध सरकारी कोष से करने, पुलिस कर्मियो को किसी भी अदालत परिसर में हथियार ले जाने पर रोक लगाने की मांग की। राजेंद्र सिंह खन्ना, रामसेवक यादव, समरबहादुर सिंह, राजनरायन सिंह, हामिद अली, बलेंदर सिंह, नागेंद्र सिंह, राजेश कुमार सिंह, संतोष राय आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
उधर, डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से गुरुवार की दोपहर में शोकसभा का आयोजन बार सभागार में किया गया। अध्यक्षता अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया। अधिवक्ताओं ने दारोगा की गोली से मारे गए वकील नबी अहमद को श्रद्धांजलि दी। साथ ही शोक स्वरूप न्यायिक कार्य से विरत रहे।
इस दौरान अधिवक्ताओं ने सरकार से अधिवक्ता के परिवारीजन को मुआवजे के रूप में 50 लाख दिए जाने की मांग की। शोकसभा का संचालन मंत्री राम प्रताप राय ने किया। जय गोविंद सिंह, रवि प्रकाश गिरी, रामरतन यादव आदि उपस्थित रहे।