{"_id":"61f97a0ed0db1d252f10ba94","slug":"angry-bjp-workers-burnt-nishad-party-s-effigy-azamgarh-news-vns6364920136","type":"story","status":"publish","title_hn":"आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका निषाद पार्टी का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका निषाद पार्टी का पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। भाजपा द्वारा अतरौलिया विधानसभा सीट से निषाद पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन दिए जाने के विरोध में नाराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रेम सागर मोदनवाल के नेतृत्व में मंगलवार की शाम को निषाद पार्टी के प्रत्याशी संजय निषाद का पुतला फूंका।
भाजपा कार्यकर्ता प्रेम सागर मोदनवाल ने कहा कि भाजपा ने अतरौलिया विधानसभा को प्रयोगशाला बना के रख दिया है। पैराशूट द्वारा गैर संगठन के लोगों को लाकर चुनाव लड़ा रहे हैं ।जिसका कार्यकर्ता पुरजोर विरोध करेंगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमें मंजूर संजय निषाद मंजूर नहीं है। जनता की भावनाओं को कुचला गया है। पार्टी नेतृत्व के इस फैसले से व्यापारी और किसान हर वर्ग के लोग नाखुश हैं, क्योंकि अगर पार्टी को टिकट ही देना था तो पूर्व प्रत्याशी रहे या अन्य किसी संगठन के कार्यकर्ता को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारते। इसके पूर्व कन्हैया निषाद महज कुछ वोट से चुनाव हारे थे। अगर कन्हैया निषाद को ही टिकट दिया जाता तो भी कार्यकर्ता उन्हें जिताने के लिए पुरजोर कोशिश करते। हमें यह फैसला कतई मंजूर नहीं है। इस दौरान ओम प्रकाश, संजय, रूपचंद, मेवा, संतोष, विकास, विनय,धर्मेंद्र कुमार, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।